एम्‍बुलेंस सेवाओं के रिस्‍पांस टाइम (Responce Time) के मामले में यूपी लगातार तीसरे साल देश में नम्‍बर 1 पर, आशियाना, लखनऊ में आयोजित समारोह में सेवा प्रदाता संस्‍था के अधिकारियों ने 130 से अधिक कर्मचारियों को सम्‍मानित किया गया

LUCKNOW: उत्‍तर प्रदेश में 108 एवं 102 एम्‍बुलेंस सेवाएं और 1962 मोबाइल मेडिकल यूनिट सेवा प्रदाता संस्‍था ईएमआरआई ग्रीन हेल्‍थ सर्विसेज (EMRI GHS) की ओर से गुरुवार को आशियाना, लखनऊ में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर प्रदेश के विभिन्‍न जिलों में कार्यरत ईएमटी पायलट, कॉल सेंटर कर्मचारी ई.आर.ओ., 1962 एमवीयू सहित 130 से अधिक कर्मचारियों को उनके द्वारा दी जा रही उत्‍कृष्‍ट सेवाओं के लिए स्‍मृति चिन्‍ह व चेक देकर सम्‍मानित किया गया।

इस मौके पर ईएमआरआई ग्रीन हेल्‍थ सर्विसेज (EMRI GHS) के डायरेक्‍टर के. कृष्‍णम राजू ने 108 एवं 102 एम्‍बुलेंस सेवाओं में कार्यरत सभी ईएमटी पायलट, ईआरओ, ईएमई व अन्‍य पुरस्‍कार पाने वाले कर्मचारियों को उनके उज्‍जवल भविष्‍य के लिए शुभकामनाएं दी और सभी को क्‍वालिटी सर्विस के साथ बेहतर एम्‍बुलेंस सेवाएं उपलब्‍ध कराने के लिए प्रेरित किया।

कृष्‍णम राजू ने कहा कि हमें क्‍वालिटी सर्विस देनी है। ईएमटी, पायलट, ईआरओ, ईएमई एम्‍बुलेंस सेवाओं की रीढ़ की हड्डी हैं। वह रियल हीरो हैं। यह सेवा हम सबकी है और इसकी जिम्‍मेदारी भी हम सबकी है।

K Krishnam Raju, Director, EMRI GHS

कृष्‍णम राजू ने कहा कि ईएमआरआई (EMRI) ने 32 एम्‍बुलेंस के हैदराबाद से एम्‍बुलेंस सेवाएं शुरू की थीं। आज हम देश के 20 राज्‍यों में 20 हजार से अधिक एम्‍बुलेंसों का संचालन कर रहे हैं। इसी के साथ ही ईएमआरआई देश के विभिन्‍न राज्‍यों में 108 एम्‍बुलेंस, 102, 1962 एमवीयू, डायल 112, 104 हेल्‍पलाइन सहित 8 प्रोग्राम्‍स का संचालन कर रही है। 

उन्‍होंने बताया कि ईएमआरआई (EMRI) की ओर से हैदराबाद में मदर चाइल्‍ड हॉस्पिटल, डायग्‍नोस्टिक सेंटर से हब, मल्‍टी स्‍पेशलिटी हॉस्पिटल शुरू किया गया है। इसी प्रकार अन्‍य राज्‍यों में भी इन सेवाओं का विस्‍तार किया जाएगा।  

इस मौके पर संस्‍था (EMRI GHS) के सीनियर प्रेसीडेंट सुबोध सत्‍यवादी ने सम्‍मान पाने वाले सभी कर्मचारियों को शुभकानाएं दी। उन्‍होंने कहा कि रिस्‍पांस टाइम के मामले में बेहतर हैं इसी के साथ हमें अधिक से अधिक लोगों को क्‍वालिटी सर्विस देना है।

Subodh Styavadi, EMRI GHS

लगातार तीन साल से यूपी का रिस्‍पांस टाइम सबसे कम 

कार्यक्रम में ईएमआरआई ग्रीन हेल्‍थ सर्विसेज (EMRI GHS) के प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण की बदौलत हम लोगों को बेहतर सेवाएं दे रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि ईएमआरआई को उत्‍तर प्रदेश में सेवाएं देते हुए 13 वर्ष पूरे हो गए हैं। इसी के साथ लगातार तीसरे साल देश में रिस्‍पांस टाइम के मामले में यूपी नम्‍बर वन हैं। 

टीवीएसके रेड्डी ने कहा कि आज यूपी में 108 एवं 102 एम्‍बुलेंस सेवाएं भरोसे का प्रतीक हैं। हमें इस भरोसे को बनाए रखना है ओर सर्विस को और बेहतर बनाने के लिए कार्य करना है।

TVSK Reddy, President

उन्‍होंने कहा कि एम्‍बुलेंस सेवाओं में जो लोग काम कर रहे हैं उनके लिए यह सिर्फ नौकरी नहीं है बल्कि यहां लोगों की सेवा करने का मौका भी मिलता है। एम्‍बुलेंस कर्मचारियों एम्‍बुलेंस कर्मचारियों की स्किल्‍स को बढ़ाने के लिए एक नवम्‍बर से एक नया ट्रेनिंग प्रोग्राम (नींव) शुरू किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक लोगों को बेहतर सेवाएं देनी हैं और लोगों की जान बचाने में अहम योगदान देना है। 

गौरतलब है कि उत्‍तर प्रदेश में ईएमआरआई वर्ष 2012 से 108 और 2014 से 102 सेवाओं का निरंतर संचालन कर रही है। इसी के साथ ही पिछले करीब तीन साल से 1962 मोबाइल मेडिकल यूनिट का भी संचालन कुछ किया जा रहा है। 

स्‍टेट हेड संदीप दुबे ने कहा क‍ि हम बेहतर सेवाएं दे रहे हैं, साथ ही हमें हर मरीज की जिम्‍मेदारी लेनी होगी। किसी का कॉल आता है तो जिम्‍मेदारी के साथ उसकी जान बचाने के लिए अपना हरसम्‍भव प्रयास करना है। हमें लोगों को क्‍वालिटी सर्विस उपलब्‍ध कराते हुए अधिक से अधिक लोगों की जान बचाने के लिए प्रयास करना है। सेवाएं देने के दौरान मरीजों और परिजनों के प्रति हमेशा अच्‍छा व्‍यवहार रखें।

Sandeep Dubey, State Head

कार्यक्रम का संचालन संस्‍था के एचआर हेड राजकमल राय ने किया। 

इस मौके पर स्‍टेट हेड संदीप दुबे, डॉ. दाउद हुसामी, कमलाकन्‍नन, एसपी सिंह, देबज्‍योति कान्जिलाल, सौरव टंडन, ऑपरेशन हेड मिथलेश त्रिपाठी, विकास मणि त्रिपाठी, विभूति सिंह, नंद किशोर, रोचक चौहान, ईआरसी हेड रोहित श्रीवास्‍तव, कुलदीप श्रीवास्‍तव सहित अन्‍य लोग मौजूद रहे।

MVU Deoria team